logo

भागीरथी नाले में मिला मानव भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर के भागीरथी नाले में मानव भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह नाले की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों को भ्रूण दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह भागीरथी नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े मानव भ्रूण पर पड़ी। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ के नर्गवाड़ी में खूनी वारदात, चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, बहू गंभीर घायल,आरोपी फरार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण नाले में कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के वज्यूला में बनेगा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर, 1.60 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

बागेश्वर कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। भ्रूण को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़ी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp