बागेश्वर। साइबर धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.30 लाख रुपये की ठगी में संलिप्त आरोपी लोकेश सिंह बिष्ट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने साइबर ठगी से प्राप्त रकम अपने बैंक खाते में मंगाकर निकाल ली थी।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को शिकायत मिलने पर कोतवाली बागेश्वर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने निरीक्षक रजत कसाना के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए छह नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी लोकेश सिंह बिष्ट पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट मूल रूप से तहसील रोड, बागेश्वर का निवासी है और वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







