logo

शहीद दान सिंह इंटर कॉलेज की बदहाल हालत पर अभिभावकों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

कपकोट। शहीद दान सोंग की बदहाल स्थिति को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विद्यालय भवन, चारदीवारी, पीएमजीएसवाई सड़क के कलमठ बंद होने तथा स्कूल भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि पिछले चार वर्षों से लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह ने विधायक कपकोट, जिलाधिकारी बागेश्वर और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि भवन की हालत खराब होने के कारण कई कमरों की छत से बारिश का पानी टपकता है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग बदहाल, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीण

उन्होंने बताया कि स्कूल की चारदीवारी भी जर्जर स्थिति में है। वहीं पीएमजीएसवाई सड़क के कलमठ बंद होने से बारिश के दौरान पानी की निकासी प्रभावित होती है, जिससे विद्यालय परिसर और भवन को खतरा बना हुआ है। इसके अलावा पर्वतीय पावर कॉर्पोरेशन की हाईटेंशन लाइन विद्यालय भवन के ऊपर से गुजर रही है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ओवरलोड मिली स्कूल बस, बागेश्वर पुलिस ने की कार्यवाही

प्रबंध समिति के अनुसार पूर्व में ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी विद्यालय का निरीक्षण किया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक विद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि लगातार मांग और शिकायत के बावजूद सरकारी विद्यालय की मूलभूत समस्याओं के लिए बजट उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 72 अभ्यर्थी द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट, 05 का मौके पर चयन

जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरने की चेतावनी

प्रबंध समिति अध्यक्ष दयाल सिंह ने प्रशासन से विद्यालय की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द आवश्यक बजट स्वीकृत करने और भवन, चारदीवारी, जल निकासी तथा हाईटेंशन लाइन से जुड़ी समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द विद्यालय की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो सभी अभिभावक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp