logo

कुमाउनी साहित्य के क्षेत्र में डॉ. हेम चंद्र दुबे को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा में आयोजित राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में ‘भारतेन्दु निर्मल जोशी स्मृति कुमाउनी समालोचना लेखन पुरस्कार 2026’ से हुए सम्मानित

कुमाउनी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन एवं समालोचनात्मक योगदान के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. हेम चंद्र दुबे को प्रतिष्ठित ‘भारतेन्दु निर्मल जोशी स्मृति कुमाउनी समालोचना लेखन पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान अल्मोड़ा में आयोजित राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें 2,500 रुपये का चेक भी भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नारायण सिंह जंत्वाल का निधन उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : वरुण चंदोला

डॉ. दुबे लंबे समय से कुमाउनी भाषा, साहित्य और आलोचना के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह अब तक दर्जनों पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। इसके साथ ही उनके निर्देशन में अनेक शोधार्थी विभिन्न विषयों पर शोध कार्य कर रहे हैं। उनका साहित्यिक एवं अकादमिक योगदान कुमाउनी भाषा और साहित्य के संरक्षण, संवर्धन तथा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट के रमाड़ी में होटल और गेस्ट हाउस का फायर रिस्क निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उपकरण मिले दुरुस्त

डॉ. हेम चंद्र दुबे को मिले इस सम्मान से साहित्यिक एवं शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को कुमाउनी भाषा और साहित्य के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल दिवस पर वनाग्नि के खिलाफ जागरूकता रैली, 500 छात्र-छात्राओं ने दिया जंगल बचाने का संदेश

डॉ. हेम चंद्र दुबे को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp