logo

सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में 21 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को विकासखंड कपकोट की ग्राम पंचायत असों में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  चौकी डंगोली में सीएलजी सदस्यों व वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित, साइबर अपराध व नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान उद्यान, पशुपालन, विद्युत, खाद्य एवं आपूर्ति, समाज कल्याण, स्वजल, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चण्डिका मंदिर के पास जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

कार्यक्रम में राशन कार्ड, आधार कार्ड, किसान सम्मान निधि, शौचालय, आवास, पेयजल एवं सिंचाई सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय ने विकसित किया ‘पंत वीड गाइड’ ऐप, 45 फसलों के खरपतवार नियंत्रण की मिलेगी वैज्ञानिक जानकारी
Ad Ad
Share on whatsapp