logo

दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने निकाली विशाल आक्रोश रैली

खबर शेयर करें -

तीनों विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों ग्राम प्रधान, सीडीओ कार्यालय में दिया धरना

बागेश्वर। दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में विशाल आक्रोश रैली निकाली। जिले के तीनों विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने रैली में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष दीपक खेतवाल के नेतृत्व में निकाली गई रैली के दौरान प्रधानों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने कपकोट विधानसभा से सीए वरुण चंदोला को बनाया प्रत्याशी, चंदोला ने पहाड़ के विकास को लेकर पेश किया विजन

रैली में शामिल ग्राम प्रधानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होने के बावजूद उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रधानों ने दस सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले का समापन, 35 स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण उत्पादों का हुआ प्रदर्शन एवं विक्रय

जिलाध्यक्ष दीपक खेतवाल ने कहा कि ग्राम प्रधान संगठन अपनी मांगों को लेकर एकजुट है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए ग्राम प्रधानों की समस्याओं का समाधान और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  डायट बागेश्वर में लेखन एवं सामग्री निर्माण कार्यशाला संपन्न, हिंदी शिक्षण को प्रभावी बनाने पर दिया जोर

रैली के बाद प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में धरना देकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संगठन ने मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp