गंदी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कराई
कपकोट तहसील क्षेत्रान्तर्गत महिपाल सिंह पुत्र श्री कुंजर सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने पुलिस की वर्दी और अधिकारी की पहचान का इस्तेमाल कर उन्हें कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी और डिजिटल अरेस्ट कर दो दिनों में 2 लाख 60 हजार 500 रुपये हड़प लिए। मामले में कपकोट थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपियों ने अपनी गलत पहचान बताकर और इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर उन्हें भ्रमित किया तथा डिजिटल अरेस्ट कर रकम हड़प ली।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
ग्रामीणों को एंड्रॉयड फोन का प्रयोग करते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। व्हाटसअप पर अंजान नंबरों से आने वाली कॉल ना उठाएं। टेक्नोलॉजी के फायदे भी है तो नुकसान भी बहुत हैं।







