बागेश्वर : जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस व आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ श्री कैलाश सिंह नेगी द्वारा चौकी डंगोली में क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक गोष्ठी* का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान *प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं सीएलजी सदस्यों से उनकी स्थानीय समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित निस्तारण* का आश्वासन दिया गया।
वर्तमान में बढ़ रहे *ऑनलाइन और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान कॉल, फर्जी लिंक या लॉटरी के झांसे में न आएं और अपना ओटीपी (OTP) या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने को कहा गया।*
क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। *युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को देने* के लिए प्रेरित किया गया।
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत *दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने और नाबालिगों को वाहन न देने की हिदायत दी गई। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।*
गोष्ठी के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया।







