logo

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड क्रांति दल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को आयोजित जिला संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने तथा दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुश्तैनी जमीन को लेकर पूर्व सैनिक का धरना, प्रशासन ने विवादित स्थल का किया निरीक्षण,सोलर प्लांट तीन दिन में हटाने के निर्देश

बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने की घोषणा की।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए उत्तराखंड क्रांति दल को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में 2 किलो चरस के साथ बरेली के दो युवक गिरफ्तार

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड क्रांति दल को प्रभावी विकल्प के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज जोशी, जिला महामंत्री मनोज चौहान, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भास्कर बोरा, संरक्षक रावल भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष हीरा सिंह नेगी, केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष सीए वरुण चंदोला, उपाध्यक्ष पूरन रावत, कैलाश चंदोला, पंकज भट्ट, ललित सिंह गड़िया, दिवान सिंह, प्रेम सिंह, बलवान सिंह खेतवाल, विनोद पांडे, पवन बिष्ट, दीपक बोरा, दिगंबर सिंह, रविपाल, दिनेश चंद्र पांडे, विमल चंद्र तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नारायण राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
Ad
Share on whatsapp