logo

मुख्यमंत्री चौंपियन ट्रॉफी के लिए बागेश्वर की हैंडबॉल टीमें देहरादून रवाना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चौंपियन ट्रॉफी में प्रतिभाग करने के लिए बागेश्वर की हैंडबॉल टीमें देहरादून के लिए रवाना हुईं। प्रतियोगिता में जिले के अंडर-14 बालक एवं बालिका तथा अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 40 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इंजीनियर्स डे पर बेसहारा वृद्ध महिला को दी आर्थिक व खाद्य सामग्री की सहायता

प्रतिभागियों को नगर पालिका परिषद बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश खेतवाल एवं जिला बैडमिंटन संघ बागेश्वर के पदाधिकारी तरुण खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  पवन खेड़ा के खिलाफ दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

इस अवसर पर नोडल अधिकारी खेल महाकुंभ रबीन्द्र कोहली, खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला, टीम मैनेजर रबीन्द्र हरड़िया, टीम कोच मनीष चौहान, धीरज बिष्ट, पुष्प पंचपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण एवं युवा प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

Share on whatsapp