logo

अंकिता प्रकरण में जन्मदिन की बधाई पर बवाल, कांग्रेस ने विधायक सुरेश गढ़िया का किया पुतला दहन

खबर शेयर करें -

अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, कपकोट विधायक का फूंका पुतला

बागेश्वर। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े हालिया वायरल मामले में गट्टू दुष्यंत गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। आज सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और उसके जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज तक न्याय नहीं मिल पाया है और भाजपा सरकार लगातार मामले को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि बेटियों के सम्मान और न्याय से जुड़े मामलों में भाजपा नेताओं की जवाबदेही तय नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि भाजपा के विधायक और स्थानीय नेता पूरी तरह से नैतिकता खो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जनता, बेटियों और समाज की संवेदनाओं से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें केवल अपने आकाओं की जी-हजूरी करनी आती है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम इस जघन्य हत्याकांड से जुड़े विवाद में सामने आया हो, उसे सार्वजनिक रूप से शुभकामनाएं देना पीड़ित परिवार और समाज दोनों का अपमान है। वहीं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा का हर दिन कोई न कोई नेता महिलाओं और बेटियों से जुड़े मामलों में विवादों में घिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत घटनाएं नहीं, बल्कि भाजपा की सोच और चरित्र को दर्शाता है। इनकी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, और सत्ता में बैठे लोग संवेदनहीन होकर ऐसे कृत्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। इस दौरान बालकृष्ण, महेश पंत, गौरव पाठक,गौरव परिहार,सुरेश खेतवाल,भुवन भैसोड़ा,कुंदन गोस्वामी,बहादुर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वाछम ग्राम पंचायत ने खोला मोर्चा,22 जुलाई से क्रमिक अनशन की चेतावनी
Ad
Share on whatsapp