शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मुख्यमंत्री धामी व पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने किया सम्मानित
काफलीगैर/बागेश्वर। कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी, देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री सेवा सदन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर के सहायक अध्यापक (हिंदी) संजय सिंह जनौटी को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ‘ज्ञान गंगा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने श्री जनौटी को सम्मान प्रदान किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए मिले इस सम्मान से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सम्मान मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव निगम एवं समस्त शिक्षक-कर्मचारियों ने संजय सिंह जनौटी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।








