logo

वाछम के विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, विधायक का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

खबर शेयर करें -

बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, ग्रामीणों ने विधायक से की आत्मीय भेंट

कपकोट। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वाछम का हाईस्कूल में उच्चीकरण होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक सुरेश गढ़िया से भेंट कर खुशी जताई और उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय माताओं-बहनों, युवाओं और ग्रामीणों ने विद्यालय के उच्चीकरण को क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल बाद भी नहीं बना रास्ता, लकड़ी के कठपुल के सहारे स्कूल पहुंच रहे छात्र-छात्राएं

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि विद्यालय का उच्चीकरण केवल एक शैक्षणिक संस्थान का विस्तार नहीं, बल्कि वाछम क्षेत्र के नौनिहालों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब क्षेत्र के बच्चों को हाईस्कूल स्तर की शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने गांव के नजदीक ही बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शामा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापना की संभावनाओं का डीएम ने लिया जायजा, सफल मॉडलों के अध्ययन के निर्देश

उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान वाछम दिनेश दानू, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला, मंडल महामंत्री महेश दानू, पूजा देवी, आन सिंह दानू, हरीश दानू, लोकपाल दानू, कैलाश दानू, नंदी देवी, हंसी देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

विद्यालय के उच्चीकरण से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा के लिए पलायन अथवा लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp