logo

बालीघाट-पंद्रपाली मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, फायर टीम ने हटाकर यातायात कराया सुचारू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बारिश के दौरान जनसुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों को लेकर बागेश्वर पुलिस की अग्निशमन टीम अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम ने सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार बालीघाट से आगे पंद्रपाली के पास सड़क पर एक विशाल पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
टीम ने वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके हिस्सों को सड़क किनारे किया। इसके बाद मार्ग से अवरोध हटाकर वाहनों की आवाजाही दोबारा सुचारू कराई गई।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने बारिश के मद्देनजर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कफनी ग्लेशियर तक पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा, रास्ते बदहाल,पिंडारी से ज्यादा करीब से निहार सकते हैं कफनी की खूबसूरती, मार्ग सुधारने की उठी मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp