logo

जन्माष्टमी के अवकाश पर भी धरने पर डटे कांग्रेसी, डीएमएफ फंड में अनियमितता का आरोप

खबर शेयर करें -

28 करोड़ रुपये के इस्तेमाल की उच्चस्तरीय जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, छठे दिन भी जारी रहा धरना

बागेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटे रहे। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का धरना शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बागेश्वर पुलिस अलर्ट, तटीय क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डीएमएफ की धनराशि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य कराने और जनहित से जुड़ी योजनाओं पर खर्च करना है। आरोप लगाया कि निर्धारित उद्देश्यों के बजाय धनराशि का मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने दी तहरीर,16 लोगों पर कार्रवाई की मांग

वक्ताओं ने कहा कि करीब 28 करोड़ रुपये की धनराशि के उपयोग की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई, ताकि धनराशि के उपयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक मामले में पारदर्शिता नहीं लाई जाती और उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सैम मंदिर वार्ड में भारी बारिश से रास्ते की दीवार टूटी, सभासद विजय मटियानी ने खुद हटवाया मलबा

धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, बसंत कुमार, दिनेश चंद्र पांडे, कुंदन गिरी, भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, प्रमोद कुमार और मनोज साह समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp