logo

साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,भाषण में आर्यन और क्विज में हर्षिता ने हासिल किया प्रथम स्थान

खबर शेयर करें -

काफलीगैर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में भाषण प्रतियोगिता एवं ओपन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ओपन क्विज प्रतियोगिता का संचालन कैलाश कुमार मेहता ने किया। भाषण प्रतियोगिता में श्रीमती सरोज गौड़ तथा क्विज प्रतियोगिता में डौली जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

प्रधानाचार्य राजीव निगम ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क गांव तक पहुंची, फिर भी 11 किमी डोली का सफर, घायल ग्रामीण को बरसात में सड़क तक पहुंचाया

भाषण प्रतियोगिता के परिणाम

– प्रथम: आर्यन रौतेला, कक्षा 12
– द्वितीय: कृष्णा जोशी, कक्षा 11
– तृतीय: प्रीति भट्ट, कक्षा 11

ओपन क्विज प्रतियोगिता के परिणाम

– प्रथम: हर्षिता उपाध्याय, कक्षा 9
– द्वितीय: आर्यन रौतेला एवं शाइना जोशी, कक्षा 12
– तृतीय: प्रीति भट्ट, कक्षा 11

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-बागेश्वर मुख्य मार्ग पर मलबे का खतरा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने BRO पर उठाए सवाल

इस अवसर पर किरण प्रसाद, रमेश सिंह नेगी, दिग्विजय कुमार, हरीश राम, संतोष कुमार, पंकज कुमार, महेश लाल, आरती बिष्ट सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp