logo

बद्रीनाथ राजमार्ग के पास खड़ी कार में मिला अज्ञात शव, पुलिस टीम जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्थान नरकोटा के पास खड़े वाहन में मिला है अज्ञात शव, पुलिस ने घटनास्थल को किया है सुरक्षित, जांच पड़ताल है जारी

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के बद्रीनाथ राजमार्ग के पास नरकोटा के पास रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्यदायी संस्था मेघा कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा सूचित किया गया कि नरकोटा सड़क पर एक लाल रंग की बलेनो कार नम्बर डीएल 8 सीएयू 5651 में अज्ञात शव होने की सूचना पर कोतवाली रुद्रप्रयाग का पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  कांडा-रावतसेरा-बासपटान सड़क बदहाल, आंदोलन की चेतावनी खस्ताहाल सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, जगह-जगह गड्ढे और टूटी सुरक्षा दीवारें

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर ने अवगत कराया है कि पुलिस को सूचना मिलने पर वे स्वयं तथा अधीनस्थ पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है, साथ ही नजदीकी जनपद पौड़ी के श्रीनगर से फील्ड यूनिट की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी है, तथा घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन सहित आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी सहित आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Share on whatsapp