logo

बस स्टेशन पर आवारा कुत्ते ने दो लोगों को किया घायल, जिला अस्पताल में कराया उपचार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
शहर के बस स्टेशन परिसर में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा कुत्ते ने दो लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान हिरा सिंह (58 वर्ष), निवासी रीमा तथा बासमती देवी (24 वर्ष), निवासी नेपाल के रूप में हुई है। अचानक हुए हमले से बस स्टेशन पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की हुई नियुक्ति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों लोग बस स्टेशन के पास मौजूद थे, तभी वहां घूम रहे कुत्ते ने अचानक हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। एंबुलेंस कर्मियों द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती 10 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी

अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. ताबिश ने घायलों का तुरंत प्राथमिक उपचार किया, एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए और घावों की ड्रेसिंग करने के बाद दोनों को घर भेज दिया। डॉक्टर के अनुसार घाव ज्यादा गंभीर नहीं थे, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक उपचार दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल विज्ञान महोत्सव में 250 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

स्थानीय लोगों ने बस स्टेशन क्षेत्र में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या पर चिंता जताई है और प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp