logo

पुलिस लाइन मालता में एसपी ने परखी जवानों की दक्षता, जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

खबर शेयर करें -

साप्ताहिक परेड में जवानों ने किया मार्च पास्ट और शस्त्र संचालन का अभ्यास, निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

बागेश्वर। रिजर्व पुलिस लाइन मालता में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर निरीक्षण किया और पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जवानों ने शारीरिक दक्षता, अनुशासन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की तैयारी का अभ्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 59 वाहन चालकों के चालान

23 अक्टूबर को आयोजित परेड में जवानों ने दौड़, टोलीवार मार्च पास्ट और ड्रिल का अभ्यास किया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से आधुनिक शस्त्रों के संचालन, सुरक्षित हैंडलिंग और अनिवार्य सुरक्षा मानकों से संबंधित अभ्यास भी कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवान सम्मानित

हाल ही में आयोजित तृतीय अंतर्जनपदीय/वाहिनी जिम्नास्टिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस जवानों को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले जवानों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  29 बंद खड़िया खदानों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, खनन शुरू कराने की मांग

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट राजेश साह, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र आर्य, विभिन्न थानों एवं शाखाओं के प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp