logo

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, स्कूलों में परोसे जा रहे भोजन के 11 नमूने लिए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जिले के चार विद्यालयों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले पके हुए भोजन के 11 नमूने लिए गए। वहीं, बाजार से भी खाद्य पदार्थों के तीन नमूने संग्रहित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खदानों का संचालन बंद होने पर जिला कार्यालय में धरने पर बैठे ग्रामीण, वैधानिक आधार बताने की मांग

अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी बागेश्वर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में संचालित अभियान के दौरान विद्यालयों में तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। विभागीय टीम ने दाल, सब्जी और चावल के नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप उनकी गुणवत्ता का परीक्षण किया जा सके।

बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की भी जांच

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले बागेश्वर पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी शॉप, बैंक और एटीएम की सघन चेकिंग

दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने को देखते हुए विभाग ने बाजार से भी तीन नमूने लिए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंकाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना और उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

विभाग के अनुसार, जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। विद्यालयों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन के साथ ही बाजार में उपलब्ध खाद्य सामग्री की नियमित जांच की जाएगी। जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्टोर रूम में रातभर डेरा जमाए रहा गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों सहित आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp