logo

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: गौला फ्लाईओवर पर कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के गौला फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने के निर्देश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक और युवती का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 26 से 31 अक्टूबर तक चलेगा ‘सुरक्षित बचपन अभियान

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल युवक और युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके होश में आने के बाद दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पशुपालन विभाग के CMSD का सघन निरीक्षण, औषधियों के 08 नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु संकलित

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों के नाम, उम्र तथा पते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp