बागेश्वर। युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम पुरड़ा में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ में प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अब विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ उनके भविष्य के लिए भी नए अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन नवीन मिश्रा और भूपाल अलमियां ने किया। प्रतियोगिता में खतीजा नाजार, दिनेश नेगी, दिनेश पांडे और बिपिन जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।







