logo

युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण को शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशानुसार जनपद में युवा मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की,अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

चार नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई कांडा, पॉलिटेक्निक गरुड़, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई कपकोट तथा आईटीआई सिमार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के समन्वय से आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया एवं आवश्यक प्रावधानों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  युवा महोत्सव में दिखी लोक संस्कृति और प्रतिभाओं की झलक, 84 युवाओं ने किया प्रतिभाग

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  विकास भवन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारंभ, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

युवा मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराने तथा जिले में शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp