logo

उड़ेरखानी में विवाद के बाद दो भाई गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने की कार्रवाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। ग्राम उड़ेरखानी में आपसी विवाद के बाद शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में झिरौली थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर की रात ग्राम उड़ेरखानी में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर झिरौली थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मौके पर दोनों भाई दिनेश टम्टा और मुकेश कुमार आपस में गाली-गलौज करते हुए विवाद कर रहे थे और मारपीट पर उतारू थे।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और विकास के संदेश के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

पुलिस टीम ने दोनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवाद को आगे बढ़ने से रोकने के लिए दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी, काठगोदाम से नैनीताल-भीमताल जाने वाला मार्ग रहेगा बंद

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें परगना मजिस्ट्रेट, बागेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति

यह भी पढ़ें 👉  मॉक ड्रिल में धधकी आग, फायर कर्मियों ने सिखाया बचाव का हुनर

– दिनेश टम्टा (40) पुत्र रमेश टम्टा, निवासी ग्राम उड़ेरखानी, थाना झिरौली।
– मुकेश कुमार (32) पुत्र रमेश टम्टा, निवासी ग्राम उड़ेरखानी, थाना झिरौली।

पुलिस के अनुसार जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक और ग्रामीण क्षेत्रों में विवाद तथा शांति भंग की स्थिति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp