logo

साहसिक खेलों के प्रति पर्यटन विभाग तेजी से कार्य : जिलाधिकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन विभाग साहसिक खेलों को बढ़ाएं। युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार को प्रेरित करे। युवाओं का पैराग्लाडइडिंग पर रुझान है। कपकोट तथा गरुड़ के अलावा नई साइट भी खोजी जाएंगी। जिसमें अनुभवी पैराग्लाइडरों का सहयोग लिया जाए। यह बात जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।

यह भी पढ़ें 👉  दयांगण ताइक्वांडो एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया विश्व ताइक्वांडो दिवस

शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में आशीष भटगांई ने पर्यटन अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। उन्हें प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को कहा। होमस्टे, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना से लाभार्थियों को अनुदान राशि नियमानुसार उनके खाते में हस्तांतरण के निर्देश दिए। युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्हें स्वालम्बी बनाएं। तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड मंदिर माला में सम्मलित जिले के मंदिर, परिसरों के सुंदरीकरण, सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता दें। जिले में संचालित कुमाऊं मंडल विकस निगम विश्राम गृह की भी समीक्षा की। जिला मुख्यालय के पर्यटक विश्राम गृह की जीर्णशीर्ण स्थिति है। जिसे ठीक कराया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने पर्यटक विश्राम गृह मरम्मतीकरण कार्यों का प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर शासन को भेजने की निर्देश दिए। उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल के शौचालयों की भी समीक्षा की। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने, आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने को कहा। इस अवसर पर सीडीओ आरसी तिवारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp