logo

गोमती नदी में मिला जिला चिकित्सालय के क्लर्क का शव, स्कूटी मिलने के बाद शुरू हुई थी तलाश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला चिकित्सालय बागेश्वर में तैनात क्लर्क मोहित मेहरा का शव गोमती नदी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मोहित सोमवार शाम से लापता थे। उनकी स्कूटी द्यांगण-नदीगांव बाईपास के पास गोमती नदी किनारे लावारिस हालत में मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद उनका शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, सरयू घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के ग्राम एराड़ पंतकोटली निवासी मोहित मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा जिला चिकित्सालय बागेश्वर में मृतक आश्रित कोटे से क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वह वर्तमान में बागेश्वर के अड़ौली क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि मोहित सोमवार शाम करीब चार बजे अपने कमरे से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और परिचितों को चिंता हुई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान द्यांगण-नदीगांव बाईपास के पास गोमती नदी किनारे उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली।

यह भी पढ़ें 👉  पशुपालन विभाग के CMSD का सघन निरीक्षण, औषधियों के 08 नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु संकलित

नदी किनारे स्कूटी मिलने से उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई जाने लगी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद नदी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान मोहित का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

घटना के कारणों का पता नहीं

मोहित की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp