logo

आज दिनभर बागेश्वर में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: दीपावली पर्व से पहले विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सोमवार, 6 अक्टूबर को पूरे बागेश्वर जनपद में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य और सहयोग की अपील की है।

विद्युत वितरण खंड बागेश्वर की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पिटकुल खंड अल्मोड़ा द्वारा अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किए जाने के चलते यह व्यवधान रहेगा। इस दौरान शामा उपसंस्थान क्षेत्र को छोड़कर जनपद के सभी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

विभाग के अनुसार, अनुरक्षण कार्य के तहत लॉपिंग-चॉपिंग (पेड़ों की कटाई-छंटाई) और विद्युत लाइनों की मरम्मत की जाएगी ताकि त्योहारों के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम

विभाग ने अपील की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान उपभोक्ता विद्युत उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें और वैकल्पिक व्यवस्था (जैसे इन्वर्टर या जनरेटर) पहले से सुनिश्चित कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन

विद्युत वितरण खंड बागेश्वर के अधिकारियों ने बताया कि दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले यह मेंटेनेंस आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की खराबी या आपूर्ति बाधा से बचा जा सके। उन्होंने नागरिकों से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp