logo

27 अक्टूबर को बागेश्वर की स्वास्थ्य इकाइयों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें -

ओपीडी, वार्ड, शौचालय और अस्पताल परिसरों की होगी व्यापक साफ-सफाई।
सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने दिए सख्त निर्देश, जियो-टैग तस्वीरों से होगी निगरानी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद बागेश्वर की समस्त चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों में आगामी 27 अक्टूबर 2026 को व्यापक स्तर पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि स्वच्छता सेवा संकल्प के अंतर्गत विशेष अभियान-06 जनपद की समस्त चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को जनपद की सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी चिकित्सा इकाइयों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ओपीडी, वार्ड, शौचालय, प्रतीक्षालय सहित सभी परिसरों की गहन साफ-सफाई की जाएगी और मरीजों व उनके परिजनों के आवागमन वाले रास्तों को पूरी तरह स्वच्छ रखा जाएगा।
इसके साथ ही चिकित्सा इकाइयों से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे का निर्धारित नियमों के अनुसार अलग-अलग पृथक्करण एवं सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा तथा कचरा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था की सख्ती से निगरानी होगी।
संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने, स्वास्थ्यकर्मियों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और अस्पताल परिसरों व खुले क्षेत्रों से कबाड़ एवं अनुपयोगी सामग्री हटाकर परिसर को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ ने कहा कि जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों में विशेष सफाई अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों, आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने बताया कि यह अभियान जनपद में संक्रमण नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।पारदर्शिता एवं बेहतर अनुश्रवण के लिए सफाई अभियान से पहले और बाद की जियो-टैग की गई तस्वीरें अनिवार्य रूप से ली जाएंगी। इन तस्वीरों के माध्यम से स्वच्छता अभियान के कार्यों की निगरानी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस लाइन मालता में एसपी ने परखी जवानों की दक्षता, जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp