बागेश्वर। श्री हरुनाथ मंदिर में आयोजित दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने श्री हरुनाथ जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर में धार्मिक उत्साह और भक्तिभाव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर श्री हरज्यू के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। भक्तों ने भगवान से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।
महोत्सव के सफल आयोजन पर श्री हरनाथ मंदिर मेला समिति ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, सेवाभावी लोगों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। समिति ने भविष्य में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में इसी तरह सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास मौजूद रहीं। उनके प्रतिनिधि भास्कर दास सहित रघुवीर सिंह, सज्जन सिंह, जगदीश सिंह, डॉ. हरीश, योगेश पांडे, सुरेश सिंह, रंजीत सिंह, मदन राम, सुनील जोशी, खड़क सिंह, पंकज पांडे, दिनेश जोशी, कैप्टन भूपेश, उमेश कनवाल, भरत सिंह, उमेश और प्रदीप गड़िया समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।







