logo

आज दिनभर बागेश्वर में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

बागेश्वर: दीपावली पर्व से पहले विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सोमवार, 6 अक्टूबर को पूरे बागेश्वर जनपद में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य और सहयोग की अपील की है। विद्युत वितरण खंड बागेश्वर की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पिटकुल खंड अल्मोड़ा द्वारा अनुरक्षण (मेंटेनेंस) … Read more

सीएम धामी ने किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का समापन, विजेता टीम को दी बधाई

*खेलों से जुड़ें युवा, जीवन में अनुशासन और टीमवर्क लाएं — मुख्यमंत्री धामी* *प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ने देश में बढ़ाई खेल संस्कृति — सीएम* *राज्य में 23 खेल अकादमियों की स्थापना होगी, 920 एथलीट हर साल पाएंगे प्रशिक्षण* *हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय, लोहाघाट में महिला … Read more

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बागेश्वर टीम का हुआ चयन,38 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल,14 का हुआ चयन

बागेश्वर : जिला कबड्डी एसोसिएशन बागेश्वर की ओर से रविवार को पंडित बद्रीदत्त पांडेय परिसर के खेल मैदान में अंडर-16 सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। जनपद के विभिन्न विद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों से आए 38 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया, … Read more

कुंड-काकड़ागाड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, पांच घायल

पहाड़ी से गिरा पत्थर, कार अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरी — SDRF ने चलाया राहत अभियान रुद्रप्रयाग, 05 अक्टूबर। जनपद रुद्रप्रयाग में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कुंड-काकड़ागाड़ के समीप उस समय हुआ जब गौरीकुंड से … Read more

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 200 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

बागेश्वर में आज जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो एसोसिएशन बागेश्वर के तत्वावधान में ताइक्वांडो हॉल धयागढ़ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अनिल कार्की और सचिव दरबान सिंह परिहार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों में जबरदस्त … Read more

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग

*वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ* *सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन की पावन धरती से शहीदों की अमर वीरगाथाओं … Read more

कपकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर: पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत कपकोट पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से 26 पेटी अवैध शराब बरामद की और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जानकारी के … Read more

नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

बागेश्वर: नगर में आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में जिला व्यापार मंडल द्वारा आयोजित नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भगवती पैलेस में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बता दे कि नगर … Read more

सैम मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष दयाल पांडे और सचिव कमल परिहार बने

शनि मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, समिति ने मंदिर विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया बागेश्वर: आज शनि मंदिर प्रांगण में सैम मंदिर समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के संरक्षक एवं सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। … Read more

बागेश्वर : राजस्व उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में शोक की लहर

बागेश्वर। जनपद के असों, बोहाला क्षेत्र में सेवारत पटवारी (राजस्व उप निरीक्षक) किशोर कांडपाल की कल शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि कांडपाल कल शाम अपने घर में खाना खा रहे थे, तभी अचानक वह बेहोश हो गए।परिजनों और स्थानीय … Read more