logo

सैम मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष दयाल पांडे और सचिव कमल परिहार बने

खबर शेयर करें -

शनि मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, समिति ने मंदिर विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया

बागेश्वर: आज शनि मंदिर प्रांगण में सैम मंदिर समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के संरक्षक एवं सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति और सर्वसम्मति से किया गया, जिसके दौरान सदस्यों ने मंदिर के विकास और धार्मिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, स्कूलों में परोसे जा रहे भोजन के 11 नमूने लिए

बैठक में गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी इस प्रकार हैं —

अध्यक्ष: दयाल पाण्डेय

उपाध्यक्ष: विवेक दफौटी

सचिव: कमल परिहार

सह सचिव: भुवन जोशी (विक्की)

कोषाध्यक्ष: रोहित पंत

उक्त सभी पदाधिकारियों को समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। चयन के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयाल पाण्डेय ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर परिसर के विकास, धार्मिक आयोजनों के सुव्यवस्थित संचालन और भक्तों की सुविधाओं के लिए समिति एकजुट होकर कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत के धनुषपुल के पास चेकिंग में पकड़ा बरेली का तस्कर, कार से 2,770 नशीली दवाएं बरामद

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सैम मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। नई कार्यकारिणी के गठन से मंदिर की गतिविधियों में और अधिक पारदर्शिता और जनसहभागिता आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बह रहे जम्मू-कश्मीर के युवक की बचाई जान, पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता ने दिखाया साहस

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं और समिति ने आगामी नवरात्र तथा दीपावली पर्व पर मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp