logo

चम्पावत के धनुषपुल के पास चेकिंग में पकड़ा बरेली का तस्कर, कार से 2,770 नशीली दवाएं बरामद

खबर शेयर करें -

कुमाऊं में सप्लाई की फिराक में था आरोपी, नकदी और मोबाइल भी जब्त; तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

चम्पावत। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने धनुषपुल के पास चेकिंग के दौरान एक कार से 2,770 नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2,470 नशीले कैप्सूल, 300 नशीली गोलियां, चार हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 36 वाहन चालकों के चालान

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम धनुषपुल के पास सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बरेली का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय विक्रम सिंह निवासी बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मामले में थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली कौसानी पुलिस की 'बीट भ्रमण' पहल; बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम, महिलाओं को 'गौरा शक्ति ऐप' व नशा तस्करी के प्रति किया जागरूक

कुमाऊं में होनी थी नशीली दवाओं की सप्लाई

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशीली दवाओं की खेप कुमाऊं क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने की बात बताई है। पुलिस को इस कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका है। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के जरिए नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण को बढ़ावा देने की पहल, चार नौलों की डीपीआर स्वीकृत

नशे की तस्करी की सूचना 1933 पर दें

चम्पावत पुलिस ने आमजन से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार, नशीले पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp