logo

51 सूत्रीय मांगो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ का अनिश्चितकालीन अनशन जिला प्रशासन के आश्वाशन के बाद हुआ समाप्त

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल तहसील परिसर में 51 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया था। अनशन में कांग्रेस संगठन महामंत्री कवि जोशी और दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे थे। उन्होंने कहा की उनकी मांगों का जिला प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। वही आज जिला प्रशासन के द्वारा उनके साथ बैठक की गई। जिसमे उपजिलाधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिसमे आश्वासन मिलने पर उनका आंदोलन समाप्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपातकाल की विभीषिका को याद कर बोले वक्ता: लोकतंत्र की रक्षा के लिए सबको रहना होगा सजग

बता दे कि कल बागेश्वर नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। जिसको देखते हुए आज उपजिलाधिकारी मोनिका के द्वारा आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ तहसील परिसर के सभागार में एक बैठक आयोजित की और उनकी सभी 51 सूत्रीय मांगो को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया। जिसने एक एक कर सभी समस्याओं का समाधान किया गया। जिसके बाद सभी समस्याओं का उचित समाधान करने और अन्य का आश्वाशन मिलने पर कांग्रेस का अनिश्चिकालीन अनशन समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पंचायत चुनाव के लिए 2565 कार्मिक तैनात, 138 संवेदनशील और 60 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित

संगठन महामंत्री कवि जोशी ने बताया की बागेश्वर नगर क्षेत्र में लगातार पिछले कई वर्षो से समस्याएं बनी हुई है। उन समस्याओं को दूर करने हेतु कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगातार आंदोलन किए जाते रहे हैं। लेकिन प्रशासन समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं था और ना ही उनको दूर करने का कोई प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की उनके द्वारा कल से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हो दिया था। लेकिन आज जिला प्रशासन के द्वारा बैठक कर कुछ का समाधान कर दिया है और कुछ का आश्वाशन दिया है। दो महीने के अंदर कार्य नही हुए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल,अंकुर उपाध्याय, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp