logo

उत्तरायणी मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : उत्तरायणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मेले को आकर्षक एवं भव्य बनाने संबंधी सुझाव दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार मेले को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग अभी से अपनी कार्ययोजना तैयार करें । उन्होंने निर्देश दिया कि मेले की सज्जा के अंतर्गत सभी दुकानों पर एक समान फ्लैक्सी बोर्ड लगाए जाएँ तथा सभी स्टॉल एकरूपता में स्थापित किए जाएँ, जिससे मेले की भव्यता और सौंदर्य में वृद्धि हो।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पहली बार उगा जापानी फल पर्सीमन, पूर्व सैनिक गोविंद सिंह परिहार की पहल से किसानों को नई उम्मीद

जिलाधिकारी ने नगरपालिका को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, मुख्य स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट, डस्टबिन और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही स्थाई शौचालयों में कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल संस्थान को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए अतिरिक्त स्टैंडपोस्ट लगाने, पुलिस विभाग को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाने को लेकर तैयारी करने और परिवहन विभाग को यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग और उरेडा को मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने को कहा गया। साथ ही मेले के लिए प्रस्तावित अस्थायी पुलों के निर्माण की कार्यवाही भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, तालाबंदी कर जताया आक्रोश

दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तरैणी मेला बागेश्वर की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि मेले को भव्य बनाने में सभी विभागों और स्थानीय जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क के नीचे घर, सिर पर खतरा,डबोली आमखेत में दहशत में ग्रामीण

इस दौरान, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना,मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित अन्य जनप्रतिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp