logo

नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभागों में बेहतर समन्वय जरूरी: डीएम

खबर शेयर करें -

एनकोर्ड की बैठक में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश, ठेलापाटन में निर्माणाधीन नशा मुक्ति केंद्र जल्द पूरा करने पर जोर

बागेश्वर। जिले में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर अंकुश लगाने और मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में आयोजित एनकोर्ड (NCORD) की बैठक में नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को प्रवर्तनात्मक कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियान चलाने और आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं और किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए केवल कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों को उचित सहायता उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल कल्याण से जुड़े विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  तिमलाबगड़ के पास 442 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने पुलिस विभाग की ओर से मादक पदार्थों और अवैध शराब के मामलों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने भांग की अवैध खेती को नष्ट करने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में भी बताया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बार और औषधि प्रतिष्ठानों की होगी निगरानी

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को बार और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों का संचालन निर्धारित लाइसेंस एवं नियमों के अनुसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर धोखाधड़ी के 2.30 लाख रुपये खाते में लेने और निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

बैठक में औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बताया कि जिले में दवा प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। नारकोटिक और साइकोट्रोपिक औषधियों की बिक्री से संबंधित अभिलेखों, पंजीकरण और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। चिकित्सकीय पर्चों और अन्य आवश्यक अभिलेखों के नियमानुसार रखरखाव पर भी निगरानी रखी जा रही है।

नशे से प्रभावित बच्चों को मिलेगी सहायता

डीएम ने नशे की समस्या से प्रभावित बच्चों और किशोरों की पहचान कर उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति और स्वास्थ्य विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। ऐसे मामलों में बच्चों की गोपनीयता और गरिमा का ध्यान रखते हुए उन्हें परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

नशा मुक्ति केंद्र का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश

बैठक में ठेलापाटन में निर्माणाधीन नशा मुक्ति केंद्र की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनकोर्ड की प्रत्येक बैठक में केंद्र की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि कार्य की स्थिति की समीक्षा की जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, पुलिस उपाधीक्षक अजय शाह, औषधि निरीक्षक पूजा रानी, पुलिस निरीक्षक सल्लाउद्दीन, एसीएमओ अनुपमा ह्यांकी, मुख्य कृषि अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp