logo

कल बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने आखिरी दिनों में है। आज 2 नंबवर से चारधामों के कपाट बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज 2 नवंबर को सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुये। इसके बाद कल 3 नवंबर को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। इसके बाद 17 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद होंगे। यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में कपाट बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश और भूस्खलन से छह ग्रामीण सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क प्रभावित

केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के पर्व पर सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर बंद किये जाएंगे। इसके बाद छह माह के लिए बाबा केदार के दर्शन ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे। कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ धाम को भव्य तरीके से सजाया गया। सेना के बैंड के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली धाम से रवाना होगी। बता दें इस साल तमाम दुश्वारियों के बीच केदारनाथ यात्रा सकुशल संपन्न होने जा रही है। इस साल अब तक 16 लाख 15 हजार से श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वही बता दें कि 3 नवंबर को यमुनोत्री धाम के भी कपाट बंद होने जा रहे हैं। भैय़ादूज के पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। इसके बाद मां यमुना के दर्शन खरसाली में होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़िया खदान की खुदाई से पूर्व सैनिक का मकान खतरे में,पूर्व सैनिक संगठन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp