logo

व्यापारियों से मारपीट पर भड़का आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर में व्यापारियों के साथ मारपीट की घटना को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। दोनों संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।

व्यापार मंडल के अनुसार गोकुल जोशी समेत दो अन्य व्यापारियों के साथ कुछ बाहरी लोगों ने हाथापाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। व्यापारियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मनहरबूंगा बाईपास रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, यातायात हुआ बाधित

वहीं जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि संगठन अध्यक्ष गोकुल चंद्र जोशी के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। संगठन ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि 12 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के केमिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर भारी पड़ी आस्था, राधा-कृष्ण मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी कार्रवाई नहीं होने पर बाजार बंद सहित आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पचना में युवक की मौत, घर में मिला शव; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया बरामद

इधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp