logo

वार्षिकोत्सव में संस्कृति और प्रतिभा का संगम, दर्शन फर्स्वाण के गीतों पर झूमे छात्र

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। संस्थान में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोक संगीत और मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सभागार छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों और दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण,वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. पुष्पा और निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न, बैज अलंकरण और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिले : शिव सिंह बिष्ट

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का सांस्कृतिक और सामाजिक विकास भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को सामने रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अवनि प्रियदर्शिनी ने मारी बाजी

लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका अहम : डॉ. पुष्पा

छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. पुष्पा ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिरुचियों को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति से जुड़ने का मंच प्रदान करते हैं।

फैशन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

यह भी पढ़ें 👉  लिपिक को प्रधानाचार्य का प्रभार मिलने पर अभिभावकों में आक्रोश

उद्घाटन सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। फैशन एवं मॉडलिंग शो के साथ शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों में स्नेहा, मीनाक्षी, चांदनी, हर्षवर्धन, राहुल कुमार, प्रेम बाबू और चार्वी परिवार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अर्जुन और उनके ग्रुप ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ग्रुप की संगीत प्रस्तुति और अर्जुन की सोलो सिंगिंग ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। दिव्या खेतवाल और उनके ग्रुप ने नंदा देवी राजजात यात्रा गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पेश की। वहीं रोहित जोशी और उनके ग्रुप ने शानदार ग्रुप डांस प्रस्तुत किया।

दर्शन फर्स्वाण के गीतों पर जमकर झूमे छात्र

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण क्षेत्र के लोकगायक दर्शन फर्स्वाण, जगदीश नारायण और ऋतु लोहिया की प्रस्तुतियां रहीं। लोकगायक दर्शन फर्स्वाण ने अपनी दमदार लोक गायकी से ऐसा माहौल बनाया कि छात्र-छात्राएं खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। उनके गीतों पर युवा दर्शक जमकर झूमे और पूरा सभागार तालियों तथा उत्साह से गूंज उठा। अन्य लोक गायकों की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में लोक रंग भर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अपनी मांगों को लेकर मुखर हुए व्यापारी,कार्यवाही नहीं होने पर पुलिस प्रशासन का करेंगे पुतला दहन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

वार्षिकोत्सव के समापन पर आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही एक दिवसीय वार्षिकोत्सव का औपचारिक समापन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp