logo

विकास भवन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारंभ, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें -

31 दिसंबर तक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय स्तर पर लगेंगे जागरूकता कैंप, लोगों को बीमा, पेंशन और जनधन योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य

बागेश्वर। जिले में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बद्री दत्त पांडे परिसर में नशामुक्ति कार्यशाला, युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ।

यह अभियान 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक ग्राम पंचायत (जीपी) और शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) स्तर पर संचालित किया जाएगा। इसके तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता एवं पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक अधिकारी वीरेंद्र बिष्ट, निदेशक आरसेटी बागेश्वर, मुख्य प्रबंधक एएमसीसी बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और यूको बैंक के शाखा प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पूरी नकदी बरामद

कैंप के दौरान ग्रामीणों और आम नागरिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई। इसके साथ ही केंद्रीय केवाईसी (सीकेवाईसी), प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत नए खाते खोलने तथा निष्क्रिय जनधन खातों को दोबारा सक्रिय कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

अभियान का उद्देश्य पात्र लोगों को बैंकिंग सुविधाओं, बीमा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। इसके माध्यम से वित्तीय सेवाओं से वंचित लोगों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से जागरूक और सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: पायलट समेत छह लोग थे सवार, सभी यात्रियों की सूची आई सामने

अधिकारियों ने बैंकिंग संस्थानों से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp