logo

ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीएमओ ने जारी की एडवाइजरी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड और तापमान में गिरावट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

सीएमओ ने कहा कि तापमान में गिरावट के चलते बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन वर्गों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन 30 अक्टूबर से खदान परिसर में करेंगे धरना-प्रदर्शन

उन्होंने लोगों से अपील की कि ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और सुबह व देर शाम अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से सुरक्षित रखें। इसके साथ ही गर्म एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें और शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश

डॉ. तिवारी ने कहा कि सर्दी, खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें। स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने बंद कमरों में अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दी। ऐसा करने से दम घुटने और जहरीली गैस के कारण गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो में जीते 22 पदक

सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की कि बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। थोड़ी सी सावधानी बरतकर ठंड से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp