बागेश्वर: पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में छात्र-छात्राओं को लोक धुन के अंतर्गत परंपरागत वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षक नन्दन प्रसाद द्वारा आज मसकबीन के साथ ढोल-दमाऊं आदि वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी।
इसके अतिरिक्त विद्यालय में बालिकाओं की आत्म सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं, तथा बैंड वादन का प्रशिक्षण भी प्रशिक्षक द्वारा दिया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में अपनी लोक संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ेगा और उनमें आत्मविश्वास का विकास होगा।
इस अवसर पर राजेश अगरी, सविता जोशी, मनोज कांडपाल, हरीश रावल, दीप चन्द्र जोशी आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS







