logo

जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने अभियंत्रण विभागों को मिशन मोड में कार्य करने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न अभियंत्रण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में सड़कों की स्थिति एवं गड्ढा मुक्त अभियान की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्रिडकुल एवं वेकोस के अंतर्गत आने वाली सड़कों की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 250 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि जनपद की सभी सड़कों को 16 अक्टूबर से पूर्व गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए अभियान के रूप में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने विभागवार सड़कों की संख्या, क्षतिग्रस्त सड़कों तथा अब तक किए गए मरम्मत कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  डायल-112 पर फर्जी हत्या की सूचना देना पड़ा भारी, युवक का पुलिस एक्ट में चालान

उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत एवं गड्ढा मुक्त अभियान के अंतर्गत चिन्हित स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने सभी अभियंत्रण विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पॉक्सो एक्ट के आरोपी को कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी सहित पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्रिडकुल, वेकोस एवं अन्य संबंधित अभियंत्रण विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp