बागेश्वर। आगामी दीपावली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत झिरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 6 नवंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पूरन लाल (35 वर्ष) पुत्र शेर राम, निवासी ग्राम बॉडी, थाना झिरौली को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना झिरौली में FIR संख्या 17/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रकाश जोशी और हेड कांस्टेबल नन्दन भाकुनी शामिल रहे।







