logo

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, मेरठ से हुई गिरफ्तारी

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू को मेरठ से हिरासत में लिया गया है। हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले बागेश्वर में अग्नि सुरक्षा अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

जानकारी के अनुसार, रेखा आर्य की शिकायत पर देहरादून की कैंट कोतवाली में गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रही एसआईटी की ओर से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी के 2.30 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। अब उनके मेरठ से पकड़े जाने की सूचना सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही गिरफ्तारी और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई बागेश्वर पुलिस, बाजारों में बढ़ेगी गश्त, 13 पुलिसकर्मी सम्मानित
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp