बागेश्वर। ई-रवन्ना पोर्टल खोलने समेत अन्य मांगों को लेकर 21 दिनों से चल रहा आंदोलन शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए ई-रवन्ना पोर्टल जल्द खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद तहसीलदार ने आमरण अनशन पर बैठे प्रमोद कुमार और नवीन कुमार को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। आंदोलनकारियों ने प्रशासन का आभार जताया।
हालांकि, आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ई-रवन्ना पोर्टल नहीं खोला गया तो वे दोबारा आमरण अनशन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।







