logo

हत्या का प्रयास करने का फरार आरोपी गिरफ्तार,कपकोट में तीन लोगों पर हुआ था जानलेवा हमला

खबर शेयर करें -

हत्या का प्रयास करने का फरार आरोपी गिरफ्तार,कपकोट में तीन लोगों पर हुआ था जानलेवा हमला

कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को केदारेशवर मैदान कपकोट में आयोजित मेला देखने के दौरान आरोपी हिमांशु मेहता पुत्र गोपाल सिंह मेहता निवासी ग्राम हरसीला व दो अन्य लड़कों ने योगेश सिंह ऐठानी, पंकज व सुंदर पर जान से मारने की नियत से धारदार चाकू व लोहे के रॉड से हमल कर दिया। इस हमले में तीनों को गंभीर चोट आई। वादी की तहरीर पर पुलिस ने कपकेाट थाने में धार 109/ 351 (2) / 352 भारतीय न्याय संहिता के तहत 17 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया। मामले में हिमांशु मेहता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। जिन्हे न्यालय में प्रस्तुत किया गया था। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी खंगाले गए। चेक करने व सीडीआर सर्विलांस की मदद से प्रदीप गड़िया पुत्र हरीश सिंह निवासी हरसीला भी घटना में लिप्त पाया गया। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। इसके लिए पुलिस की टीम गठित की गई। सर्विलांस की मदद से उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को न्यालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय पोषण माह के तहत निकली जागरूकता रैली, पौष्टिक आहार अपनाने का दिया संदेश

गिरफ्तार अभियुक्त-
(1) प्रदीप गढ़िया पुत्र हरीश सिंह निवासी हरसीला थाना कपकोट जिला-बागेश्वर उम्र 20
पुर्व में गिरफ्तार अभियुक्त—
(1) हिमाशु मेहता पुत्र गोपाल सिंह मेहता निवासी हरसीला थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 27 वर्ष (दिनांक 17/01/25)
पुर्व में सरंक्षण में लिया गया — विधि विवादित किशोर (दिनांक 17/01/25)

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गिरफ्तार करने वाली टीम-
(1) एसआई संजय धौनी थाना कपकोट
(2) हेड कानि. मोहन त्रिकोटी थाना कपकोट
(3) हेड कानि. प्रकाश शर्मा थाना कपकोट
(4) कानि. सतोष राठौर ( एसओजी बागेश्वर)

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp