logo

बस से उतरते समय यात्री का हाथ पिछले टायर के नीचे आया, गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मंडलसेरा बाईपास में रोडवेज बस से उतरते समय एक यात्री हादसे का शिकार हो गया। हादसे में यात्री का दाहिना हाथ बस के पिछले टायर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान, तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

जानकारी के अनुसार पुडकुनी निवासी 52 वर्षीय गणेश सिंह पुत्र माधो सिंह भद्रकाली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस से मंडलसेरा बाईपास में उतर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे गणेश सिंह नीचे गिर गए और उनका दाहिना हाथ बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर होने के साथ ही गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, कैमरा ट्रैप और ड्रोन से निगरानी, घायल महिला अस्पताल से डिस्चार्ज

बताया गया कि गणेश सिंह कांडा गैस कार्यालय में कार्यरत हैं और गांव में आयोजित पूजा में शामिल होने के लिए घर जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. नीतिन ने उनका उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp