logo

लगातार फरार चल रहा वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, फौजदारी वाद संख्या 347/2024 में वांछित अभियुक्त नरेंद्र कुमार पुत्र कुंवर राम, निवासी डहरिया (हल्द्वानी) लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। माननीय न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की टीम ने सुरागरसी और पतारसी कर शुक्रवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वारंटियों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share on whatsapp