logo

गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारत रत्न एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश पंत की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने पं. पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पं. पंत का जीवन जनसेवा, राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनकी दूरदर्शी सोच और नीतियां आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
वक्ताओं ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत ने उत्तराखंड सहित पूरे देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित पंत के सपनों के भारत के निर्माण तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह कोरंगा, जिला महामंत्री कमल टम्टा, जिला सचिव गौरव पाठक, जिला उपाध्यक्ष महेश पंत, किशोर गीरी गोस्वामी, नगर पंचायत/युवा संगठन के जिलाध्यक्ष नवल किशोर भट्ट, दिनेश परिहार, दान सिंह टाकुली और पूर्व जिला प्रवक्ता कमलानंद देवड़ी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाअष्टमी पर दीपोत्सव से जगमगाई बाबा बागनाथ की नगरी, मां सरयू की भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp