logo

शिक्षक ने 10वीं की नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भपात की दवा खिलाई, POCSO में मामला दर्ज, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के विकासखंड कनालीछीना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी हाईस्कूल में तैनात शिक्षक पर 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से लगातार दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का खुलासा अस्पताल में हुआ

यह भी पढ़ें 👉  जगथाना में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके में फंदे से लटका मिला शव

पीड़िता छात्रा के परिजनों ने बताया कि शिक्षक लंबे समय से छात्रा का शोषण कर रहा था। जब छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपी शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद छात्रा को तेज रक्तस्राव शुरू हो गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत पीएचसी कनालीछीना ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार,पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया, “छात्रा की हालत गंभीर थी। जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।”

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन अंतिम छोर तक जनसेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे

समाज में आक्रोश

इस घटना ने पूरे जिले में आक्रोश पैदा कर दिया है। विभिन्न महिला संगठनों, शिक्षक संघों और स्थानीय लोगों ने इसकी निंदा की है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि आरोपी शिक्षक को नौकरी से तुरंत बर्खास्त किया जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp